Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Crime : 13 साल की उम्र में लड़की ने की दो भाई बहन की हत्या, इस वजह से लिया खौफनाक बदला…पूरा मामला जानकर कांप उठेगी रूह…..

खैरागढ़। मासूम भाई का 13 साल की बहन को चिढ़ाना इतना भारी पड़ गया कि मासूम की जिंदगी ही खत्म हो गई। चार साल के भाई ने मासूमियत के साथ चोरनी कह दिया। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी खौफनाक बदले की भेंट चढ़ गई।

खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले में चार वर्षीय करण वर्मा और उसकी दो वर्षीय बहन राधिका उर्फ वैशाली की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया था। दो सगे भाई बहनों को मुंह के कपड़ा बांध कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 12 घंटे में ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बच्चों के रिश्ते की बहन ने चोट्टी (चोरनी) कहने पर भाई बहन को मुंह बांध कुएं में धकेला था। नाबालिग को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है और किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।

छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव में कल शाम दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कृषक गजानंद वर्मा (30) और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का चार वर्षीय पुत्र करण वर्मा और उनकी डदो वर्षीय बेटी वैशाली उर्फ राधिका वर्मा कल रविवार की दोपहर घर के बाहर अचानक खेलते खेलते गायब हो गए थे। दोनों की तलाश की जा रही थी। परिजन और गांव वालों ने पूरी बस्ती में और खेत खलिहानों में तलाश की पर काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कही पता नहीं चल सका। तब पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर छुईखदान पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर ही रही थी कि कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास बने एक पुराने कुएं से बदबू आने और कुछ संदिग्ध चीजों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे और कुएं में दो बच्चों के शव होने की जानकारी हासिल की। काफी मशक्कत के बाद शव कुएं से बाहर निकाले जा सके। जब बच्चों के शव कुएं से बाहर निकल गए तो वहां चीख पुकार मच गई। मासूम बच्चों की लाश देख वहां मौजूद हर गांव वाला रो पड़ा।

कुएं से जब बच्चों के शव निकाले गए तब यह इतना भयावाह दृश्य था कि ग्रामीणों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। बच्चों के माता–पिता रोते–रोते बेसुध हो गए। मासूम बच्चों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। हत्या की इस क्रूरता से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। आस के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल और अस्पताल दौड़ पड़े। बच्चों के शव का छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने संदेहियों और ग्रामीणों से पूछताछ की। जिसमें 13 साल की बालिका पर शक होने पर उसे कब्जे में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि उसके रिश्ते का भाई चार वर्षीय करण वर्मा उसे चोट्टी ( चोरनी) कहकर चिढ़ा रहा था। इसलिए उसने गुस्से में आकर राहुल और उसकी बहन वैशाली उर्फ राधिका (2) को बाड़ी के कुएं ने धकेल कर हत्या कर दी। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालिका को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button