छत्तीसगढ़

CG Crime: उड़न दस्ता की बड़ी कार्रवाई! CG में 7.50 लाख का नशीला इंजेक्शन बरामद, अंतर्राज्यीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, कुख्यात सप्लायर समेत 5 गिरफ्तार…..

सरगुजा: सरगुजा संभागीय उड़न दस्ता की टीम ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने कुख्यात इंजेक्शन सप्लायर सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 7.50 लाख रुपए का नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है।

6 लाख के गांजे के साथ पकड़ाए थे दो आरोपी

जानकारी के मुताबिक, उड़न दस्ता की टीम ने 30 जनवरी को झारखंड के गोदरमाना के अनूप गुप्ता और सरगुजा जिले के बतौली के विनय गुप्ता को गिरफ्तार किया था। टीम ने उनके कब्जे से 1200 नशीला इंजेक्शन बरामद किया था, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई थी।

पूछताछ में हुए कई चौकाने वाले खुलासे

उड़न दस्ता की टीम ने जब अनूप गुप्ता से कड़ाई से इस संबंध में पूछताछ की, तो उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए। अनुप ने खुलासा करते हुए बताया कि वह यह इंजेक्शन गढ़वा के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता था। वहीं रंजीत के दो पार्टनर मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार सप्लाई का काम करते हैं।

7.50 लाख के इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने सरगुजा DIG राजेश अग्रवाल से साइबर सेल से मदद मांगी, जिसके बाद साइबर सेल की टीम ने तीनों आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया। जिसके आधार पर तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार को 31 जनवरी को रामानुजगंज के पलटन घाट इलाके में घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 1500 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए, जिसकी कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई।

पकड़ा गया सबसे बड़ा कुख्यात सप्लायर

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का स्पलायर माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ में इस अवैध कारोबार पर लगभग 50 प्रतिशत तक प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। उन्होंने इस सफल अभियान के लिए साइबर सेल सरगुजा के अजित मिश्रा, भोजराज पासवान और पूरी टीम की सराहना की।

Related Articles

Back to top button