छत्तीसगढ़

CG Crime – चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार…..

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सेनगुड़ा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सतीश सोनवानी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद शुरू किया। देखते ही देखते गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने घर में रखा डीजल पत्नी पर उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चिल्फी थाना पुलिस और अन्य टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button