छत्तीसगढ़

CG Crime – जीवनसाथी ऐप से दोस्ती कर शादी का झांसा, अश्लील वीडियो बनाकर 9 लाख की वसूली, आरोपी यूपी से गिरफ्तार….

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक महिला से 9 लाख की वसूली का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आरोपी ने जीवन साथी एप के माध्यम से महिला से दोस्ती की, फिर उसे और उसके बच्चे को रखने का झांसा दिया। महिला जब आरोपी के झांसे में पूरी तरह आ गई तो आरोपी ने जबरन वीडियो काॅल कर अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से करीब 9 लाख वसूल लिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को यूपी के कानपुर से गिरफतार किया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, प्रार्थिया ने 9 मार्च को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की पहचान जीवन साथी एप्प के माध्यम से गंगापुर कालोनी यशोदा नगर कानपुर यूपी निवासी अंकित तिवारी से हुई थी। इस दौरान अंकित ने पीड़िता और उसके बेटे को अपना लूंगा कहकर झांसा दिया।

महिला जब झांसे में आ गई तो आरोपी अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव बनाने लगा। प्राथिया ने मना किया तो आरोपी मनमानी करते हुए पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। महिला पूरी तरह झांसे में आ गई तो आरोपी ने अश्लील वीडियो कॉल कर स्क्रीनशाॅट रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं अपनी नौकरी पर खतरा बताते हुए पीड़िता से 5 से 7 लाख लिया।

इसके बाद फिर से पैसे की मांग करने लगा, प्रार्थिया द्वारा पैंसे नही देने पर अश्लील वीडियो-काॅल की स्क्रीनशाॅट को यूट्यूब, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया में डालने की धमकी देने लगा। लोक लाज के भय से पीड़िता ने करीब 8 से 9 लाख रूपये आरोपी को दिए थे। इसके बाद भी आरोपी और रुपये की मांग करने लगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना सक्ती में दर्ज कराई। धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।

एसएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर रिमांड पेश करने के निर्देश दिए। आरोपी के दिये गये पते पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

अंकित तिवारी निवासी सकुनत गंगापुर कालोनी,यशोदा नगर किदनई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश

इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में प्र. आर. ओमप्रकाश अजगल्ले, आर. मोहन सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button