छत्तीसगढ़

CG Crime News- धर्मांतरण के बहाने गैंगरेप का मामला: बीमार बेटी के ठीक होने का झांसा देकर महिला से 3 साल तक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार….

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से धर्मांतरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है जिसमें महिला से बीमार बेटी के ठीक होने का हवाला दे झांसा दे धर्मांतरण करवाने और गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। महिला के मुताबिक धर्मांतरण करने से बेटी के ठीक होने का झांसा दे उसे प्रार्थना सभा के नाम से बुलाया गया और गैंगरेप किया गया। इसके बाद लगातार 3 सालों तक उसके साथ आरोपी दुष्कर्म करते रहे। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मगरलोड थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

मगरलोड थाना क्षेत्र निवासी महिला ने धर्मांतरण का झांसा देकर चार आरोपियों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी की तबीयत खराब रहती थी। आठ सालों से वह अपनी बेटी के इलाज करवा रही है। इस दौरान इलाज के अलावा वह बैगा गुनिया और झाड़फूंक भी करवा रही थी। इसी दौरान वह आरोपियों के संपर्क में आई। आरोपियों ने उसे हिंदू धर्म छोड़कर ईसा मसीहा को मनाने पर बीमारी दूर हो जाने की बात कही। 17 जनवरी 2022 को तड़के सुबह 3:00 महिला की बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब उसने आरोपियों से मदद के लिए संपर्क किया। जिस पर आरोपियों ने उसे कहा कि धार्मिक प्रार्थना कर ईसा मसीह को मानोगी तो बेटी की तबीयत ठीक हो जाएगी।

प्रार्थना सभा के बहाने अपने घर में महिला को बुलाया फिर चारों आरोपियों ने बारी– बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बेइज्जत करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए पिछले तीन सालों से लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। महिला की हिन्दू देवी– देवताओं की पूजा करने से मना करते हुए कहा गया कि ईसा मसीहा को मानने के बाद हिंदू देवी देवताओं को पूजा करना गलत है। इससे ईसा मसीहा नाराज हो जाते हैं। महिला की शिकायत के अनुसार 15 जून 2025 को उसके साथ आखरी बार दुष्कर्म हुआ।

लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने हिम्मत जुटा इसकी शिकायत मगरलोड थाने में की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, भय-धमकी और धार्मिक छल से अपराध करने की गंभीर धाराओं 70(1),299 बीएनएस और 4 छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 दर्ज किया है। सभी आरोपी एफआईआर के बाद से फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • धनेश साहू, ग्राम कमरौद
  • मुनेश साहू और नंदू साहू दोनों का ग्राम सेन्हाभाठा
  • नरेंद्र महार ग्राम खैरझिटी

Related Articles

Back to top button