CG Crime News : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास — 3 साल बाद कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला….

गरियाबंद। जिले में सात साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जिसमें वर्ष 2023 में अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब तीन साल बाद 2026 में अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
जानकारी के अनुसार, टिकरापारा (फिंगेश्वर) निवासी आरोपी विश्राम निषाद के खिलाफ वर्ष 2023 में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची को सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक निशा सिंहा द्वारा की गई और जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।



