छत्तीसगढ़

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा, हिंदू संगठन ने घर के बाहर दिया धरना; लगाए धर्मांतरण के आरोप….

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध प्रार्थना सभा का मामला एक बार फिर गरमा गया है। हिंदू संगठन ने घर में प्रार्थना सभा लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही उस घर के बाहर धरना दे दिया।

धरने पर बैठा हिंदू संगठन

दरअसल, नगरी के वार्ड क्रमांक 12 में चंगाई सभा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के सदस्यों ने विरोध जताया है। संगठन के सदस्य संबंधित घर के सामने धरने पर बैठ गए।

भोले भाले आदिवासियों को बहकाने का आरोप

हिंदू संगठन का आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले आदिवासी लोगों को बहलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी आरोप को लेकर संगठन के सदस्यों ने घर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

हंगामा बढ़ते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अमला ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा को संभाला, लेकिन पुलिस के साथ भी तीखी बहस हो गई। सवाल ये है कि आखिर कब तक आदिवासी इलाकों में चंगाई सभा के नाम पर ये खेल चलता रहेगा। कब होगी कार्रवाई ? हिंदू जागरण मंच ने साफ कह दिया है ये प्रदर्शन यहीं नहीं रुकेगा आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button