CG – गणतंत्र दिवस पर महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती व माल्यार्पण के साथ हुआ : अविनाश सिंह गौतम, नगर मंत्री पश्चिम मंडल भाजपा

गणतंत्र दिवस पर महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती व माल्यार्पण के साथ हुआ : अविनाश सिंह गौतम, नगर मंत्री पश्चिम मंडल भाजपा
जगदलपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र में भव्य एवं देशभक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर दत्त तिवारी जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में रिटायर्ड फौजी शशिनाथ यादव, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक जी, विजय के वरिष्ठ निवासी सोमन बघेल एवं झूमक लाला बघेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं कविता प्रतियोगिता जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे :—
एकल नृत्य प्रतियोगिता :-
प्रथम स्थान – आरोही बिसाई
द्वितीय स्थान – रूपल कश्यप
तृतीय स्थान – मोनिका बघेल
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता :-
प्रथम स्थान – संगीता माली ग्रुप
द्वितीय स्थान – निकिता ग्रुप
तृतीय स्थान – डिम्पल व दिव्या ग्रुप
कविता प्रतियोगिता :-
प्रथम स्थान – लावण्या राव
द्वितीय स्थान – करुणा ठाकुर
तृतीय स्थान – कृष्ण पाटनकर
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं भाजपा पश्चिम मंडल के नगर मंत्री अविनाश सिंह गौतम ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीर वार्ड के BLA-2 संतोष बत्रा, पार्वती पाटनकर एवं वार्ड अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा रहे। मंच संचालन विजय वार्ड के बूथ अध्यक्ष डालेश्वर नाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोगी के रूप में गंगोत्री चंद्रवंशी, कविता कोर्राम, सूकुल दई, रामबती बघेल, भारती बिसाई, मन की बात के प्रमुख अमर पटेल, एवं सोमन बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन के साथ शक्ति केंद्र सभी कार्यकर्ता देश भक्ति गीत पर झूम उठे।



