छत्तीसगढ़

CG Cyber Attack: रायपुर नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर हमला, NIC ने तुरंत डाउन किया DMS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर निगमों की सरकारी वेबसाइट पर लगातार साइबर हमले हो रहे हैं। रायगढ़ के बाद रायपुर नगर निगम की वेबसाइट पर हैकर्स ने साइबर अटैक किया है। हैकिंग से जुड़ा संदेश दिखाई देने के बाद निगम के डिजिटल सिस्टम ने वेबसाइट को बंद कर दिया है।

निगम के अधिकारियों ने साइबर थ्रेट मिलने की पुष्टि की है। रायपुर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने बताया कि साइबर थ्रेट मिलने की रिपोर्ट आई थी। एनआईसी ने डीएमएस को डाउन किया। अब सुरक्षा निगरानी के तहत हमले के तरीके, सिस्टम की कमजोरियों और डेटा पर संभावित असर की जांच की जा रही है।

हैकिंग से जुड़ा संदेश दिखाई देने के बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने एहतियातन निगम का डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) डाउन कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एनआईसी डॉट इन से बनी वेबसाइट है। निगम का डेटा एनआईसी के भुवनेश्वर स्थित डेटा सेंटर के क्लाउड में स्टोर रहता है।

वेबसाइट की सुरक्षा निगरानी और जांच भी एनआईसी के स्तर पर की जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर भी साइबर अटैक हुआ था। निगम की वेबसाइट पर संदेश और पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक दिखने की खबर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button