छत्तीसगढ़

CG – सड़क पर बिछी लाशें : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों को रौंद,आधा दर्जन मवेशियों की मौत, दो की हालत गंभीर…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्रेलर कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशी अचानक उसकी चपेट में आ गए। तेज रफ्तार ट्रेलर झुंड के बीच से गुजर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रेलर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर जब्त कर लिया। घायल मवेशियों का उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और भारी वाहनों की तेज रफ्तार तथा लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button