CG – फंदे पर लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, जन्मदिन की पार्टी मानाने गए थे दोनों, हत्या या फिर…. इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले, केलोधानी रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गाँव में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने फंदे पर लटकती हुई दो लाशें बरामद की हैं। हैरानी की बात यह है कि मरने वाले दोनों ही आपस में दोस्त थे। उन्होंने फांसी के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल किया था। इनमें एक की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरेठ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले शिवकरण कर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने फंदे से उतारकर दोनों शवों को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने किसी भी तरह के सुराग के लिए आसपास के इलाकों को भी खंगाला है। उन्हें मौके पर ही शराब की खाली बोतलें मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपनी मौत के दौरान दोनों ही दोस्त शराब के नशे में रहे होंगे। बताया जा रहा है कि, दीपक बरेठ अपने दोस्त शिवशरण का जन्मदिन मनाने गया हुआ था लेकिन उन्होंने ख़ुदकुशी क्यों की यह बड़ा सवाल हैं। फिलहाल पुसौर पुलिस को शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतकों के परिजनों और करीबियों से चर्चा कर जानकारी जुटाई जा रही है।



