CG – पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या फिर….जांच में जुटी पुलिस……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह सुबह नरैय्या तालाब के एक युवती की लाश मिली है। युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग मॉर्निंग वाक पर निकले हुए थी। तभी उन्हें युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई दिखी।
युवती के चहरे पर मास्क लगा हुआ था। उसने स्कार्फ फंसे का फंदा बनाकर फांसी लगाई। युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती की लाश को पेड़ से नीचे उतारा।
जांच में जुटी पुलिस
युवती की पहचान नहीं हो पायी है। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालाँकि स्पष्ट नहीं है कि यह सुसाइड है या मर्डर। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है। सीसीटवी फुटेज की जांच की जा रही है।


