छत्तीसगढ़

CG – घर में अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

सरगुजा। जिले से हत्या का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सोमवार रात अपने घर में साथ सोए थे। वहीं सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

Related Articles

Back to top button