CG- जंगल में लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
यह पूरा मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। आज उसकी लाश टांडपाल के जंगल में संदिग्ध हालत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ांजी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरु कर दी है।



