छत्तीसगढ़
CG – घर के कुएं में तैरते मिली सगे भाई-बहन की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

खैरागढ़। खैरागढ़ के ग्राम झुरानदी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव के एक घर के कुएं में दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों में 4 साल का लड़का और ढाई साल की लड़की है। दोनों सगे भाई-बहन हैं।
घटना की सूचना मिलते ही छुईखदानपुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।



