CG – पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, हत्या या फिर….. इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

राजिम। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती का शव सागौन के पेड़ पर लटका हुआ था। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जंगल में युवती का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने आत्महत्या की है या मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस अज्ञात युवती की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



