छत्तीसगढ़

CG- लापता जवान की तालाब में मिली लाश, शव तैरता देख मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में कई दिनों से लापता जवान की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक जवान दंतेवाड़ा में पदस्थ था और कुछ दिनों से लापता चल रहा था। उसकी तलाश में परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी बीच जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना डभरा थाना क्षेत्र का है। आज सुबह जवान का शव नगर पंचायत डभरा स्थित खम्हार खैया तालाब में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व एफएसल की टीम पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान दिलीप साहू के रूप में की गई। मृतक सीएएफ जवान दंतेवाड़ा में पदस्थ था।

पिछले कुछ दिनों से दिलीप साहू लापता था और उसके गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस जवान की तलाश कर ही रही थी, इसी बीच उसकी लाश तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

वहीं, जवान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या का भी संदेह जताया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button