छत्तीसगढ़

CG – पुलिस टीम पर जानलेवा हमला : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने फेंके पत्थर, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल……

महासमुंद। महासमुंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में थानेदार समेत पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हुए है। दरअसल फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद बहादुर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपियों को थाने लेकर आई। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला पटेवा थाना अंतर्गत पचारी ग्राम का है।

जानकारी के अनुसार, थाना पटेवा के आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय की गिरफ्तारी के लिए सांकरा थाना के टीआई उत्तम तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पटेवा में अलग-अलग थाना और पुलिस इकाइयों के बल की संयुक्त टीम ने ग्राम पचरी में दबिश दी थी। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

वाहन में बैठाने के दौरान आरोपियों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को उकसाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों, लोहे की छड़ और ईंट-पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को सिर, गले और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं महिला आरक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भीड़ के हमले के दौरान पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग वाहन का कांच टूट गया। घटना के दौरान आरोपियों के परिजनों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली। हालांकि पुलिस टीम ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पटेवा ले आई।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विजय मारकण्डेय, विनोद मारकण्डेय सहित उनके परिजनों और अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, मारपीट और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार तीन आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button