छत्तीसगढ़

CG भाई-बहन की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, कोयले से भरा ट्रेलर बाइक पर पलटा, भाई-बहन की दर्दनाक मौत; घंटों मशक्कत के बाद निकाले गए शव…..

जांजगीर। जिले के बलौदा क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जहां सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। ग्राम ठड़गाबहरा और बीरगहनी मोड़ के पास कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन ट्रेलर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान संजय कुर्रे (18) और अंजुलता कुर्रे (25) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बीरगहनी के निवासी थे और काम के सिलसिले में बलौदा गए थे। अंजुलता की शादी एक साल पहले ही खैजा निवासी मनीष लहरे से हुई थी।

डीएसपी प्रदीप सोरी ने बताया, कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर आ रहा ट्रेलर ओवरलोड था। मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। बलौदा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button