मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – महिला बैंककर्मी की मौत : अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, महिला बैंककर्मी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ड्यूटी से लौट रही थी घर……

On: December 14, 2025 5:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान खुशबू उर्फ पुष्पांजली पाव के रूप में हुई है, जो कि जोगी अमराई में रहने वाली थी और रतनपुर के SBI के कियोस्क सेंटर में कार्यरत थी। जब वो ड्यूटी से लौट रही थी, तभी रतनपुर थाना क्षेत्र में जोगी अमराई के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता- मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया चीफ दिलीप वेंडजा समेत 4 नक्सली ढेर…..

CG- माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….