CG – पूर्व महिला पार्षद की मौत : मातम में बदली त्यौहार की खुशियां, ऐसे हुई हादसे हुई हादसे की शिकार, परिवार में छाया मातम……

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम में प्रतापदेव वार्ड की पूर्व महिला पार्षद राखी साव की सड़क हादसे में मौत हो गई है। राखी मेडिकल कॉलेज की तरफ से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, राखी साव साल 2015 में नगर निगम में पार्षद चुनाव के लिए निर्दलीय खड़ी हुई थी। जीती भी थीं। करीब डेढ़ साल तक पार्षद रहीं। वहीं इनकी मेडिकल कॉलेज में नौकरी लग गई थी। जिसके बाद इन्होंने पार्षद पद से रिजाइन दे दिया था। मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर रहीं थी। मंगलवार की सुबह राखी मेडिकल कॉलेज से अपने घर की तरफ जा रही थीं।
इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ भी जुटी। वहीं इन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए इनके शव को अस्पताल लाया गया। वहीं परिवार में दिवाली त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में लग गई है। CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।