छत्तीसगढ़

CG- पंचायत सचिव की मौत: जन समस्या निवारण शिविर में ड्यूटी पर जाते समय हुए हादसे के शिकार, अस्पताल जाते वक्त तोड़ा दम……

बलौदा। सेवा संकल्प-सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ड्यूटी पर आ रही ग्राम पंचायत के सचिव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलौदा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत केराकछार में पदस्थ पंचायत सचिव मधुलता सुबह सब निकोरबा आपले निजी समरसता भवन में आयोजित सेवा संकल्प शिविर में शामिल होने के लिए अपनी स्कूटी में आ रही थी। इसी दौरान बलौदा कोरबा मार्ग के सर्वमंगला के समीप सड़क दुर्घटना हो गई और वह गिर गई। जिसमें उसे गंभीर चोट आई आनन फानन में प्रत्यक्षदर्शियों सहित आसपास के लोग उसे शासकीय हॉस्पिटल कोरबा ले गए परंतु उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिविर की तैयारियों के लिए शिविर स्थल पर उनके नहीं पहुंचने पर साथियों ने फोन की खबर मिलते ही शिविर स्थल सभी अधिकारियों और ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button