छत्तीसगढ़

CG DEO Transfer ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस DEO की छुट्टी…करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए,, इन्हें बनाया गया नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी…..

रायपुर। बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के बीच प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को पद से हटा दिया गया है। शासन के आदेश के बाद उन्हें उनके मूल पद पर भेज दिया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मनीराम यादव के कार्यकाल से जुड़ी करीब 4.5 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की बात सामने आई थी। इसी बीच शासन के आदेश से उन्हें प्रभारी DEO के पद से हटा दिया गया है।

वहीं नरेंद्र कुमार निरापुरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है। इससे पहले वे शासकीय हाई स्कूल कोराचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे।

देखिये सूची-

Related Articles

Back to top button