छत्तीसगढ़

CG-DEO ट्रांसफर BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी, इन जिलों के बदले गए डीईओ, देखिए किन्हें कहां दी गयी जिम्मेदारी…

डेस्क : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार देर शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया। आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही दुर्ग, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

जारी सूची में देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
शैक्षिक संसाधन

राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त संचालक सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
एके सिन्हा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया हैं।

मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिसोरा, जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

जगजीत धीर, प्राचार्य एवं सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

एल.पी. डहीरे, प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली बनाया गया है।

रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, जिला कोरबा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुर, विकासखंड मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मोहला-मानपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

योगदास साहू, प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।

शिक्षा विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button