छत्तीसगढ़
		
	
	
CG – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत…

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
उप मुख्यमंत्री के साथ बस्तर सांसद भी सुकमा के लिए हेलीकॉप्टर में हुए रवाना
जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के रविवार को एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी.,कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

 
				


