CG - डिप्टी सीएम अरुण साव ने जारी किया बड़ा बयान, बलौदाबाजार घटना के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार, राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कही ये बात.....

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बलौदाबाजार घटना को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बलौदाबाजार घटना को अंजाम देने का काम किया है। घटना में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सार्वजनिक हो चुकी है। 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाएंगे सभी को अपने राजनैतिक दल के नेता चुनने का अधिकार है। नेता प्रतिपक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई। प्रतिपक्ष की सकारात्मक भूमिका होती है, लेकिन जिस प्रकार की राजनीति इन्होंने की है, मुझे नहीं लगता है कि वो निभा पाएंगे। 

प्रदेश में आज मनाए जाने वाले शाला प्रवेशोत्सव को लेकर अरुण साव ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आज से शाला प्रवेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। नये प्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत है। हमारी सरकार अच्छी और गुणवत्ता पूर्व शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

 

6sxrgo

मुख्यमंत्री के साप्ताहिक जनदर्शन को लेकर अरुण साव ने कहा कि जनदर्शन में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनकी बातें सुनी जाती है, समस्याओं का निदान होता है। इससे लोगों को बड़ा फ़ायदा होता है। मंत्रिपरिषद के अयोध्या दर्शन पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही शीघ्र तिथियां निर्धारित होंगी। सभी रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। 
 


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Jun/2024

पंडरिया में कल 30 जून को विप्र समाज के मेधावी छात्रों का पुरुस्कार वितरण एवम स्नेह सम्मेलन का आयोजन।

29/Jun/2024

Chhattisgarh Cabinet Expansion: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने बताया कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार…

29/Jun/2024

CG Politics : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात.....

29/Jun/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

29/Jun/2024

CG - 6 गौवंश की मौत : करंट की चपेट में आने से 6 गौवंश की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गई जान, मचा हड़कंप.....