छत्तीसगढ़

CG – बिलासपुर कलेक्टर के सख्त आदेश के बावजूद भिलौनी में रात रात भर चल रहा अवैध रेत घाट माफिया भर रहें जेब अधिकारी हों रहें बदनाम जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी के भिलौनी से रोज रात दर्जनों ट्रैक्टर से रेत की जमकर चोरी हों रही हैँ बतातें चले की यहाँ प्रत्तेक वर्ष रेत की चोरी की शिकायत होती रही हैँ पर कार्रवाई के बाद यहाँ कुछ दिनों में फिर रेत का काला खेल शुरू हों जाता हैँ मालूम हों की बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल नें खनिज विभाग कों सख्त आदेश दिया हैँ की जिले में कही भी रेत का काला खेल रेत माफिया खेल रहें हों वहां कड़ी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीण बतातें हैँ की यहाँ अंधेरा होते हीं रात में रेत निकालने का कार्य शुरू हों जाता हैँ और रात भर चोरी छिपे यहाँ से खनिज की चोरी होती हैँ कुछ दिन पहले हीं रात में कुछ रेत लोड ट्रैक्टर जब निकल रहें थे तब पूछने पर और नाम नहीं छापने की बात पर ड्राइवर बतातें हैँ की उनकी सेटिंग ऊपर से निचे तक हैँ वो अवैध रेत घाट भिलौनी में 2 से 5 सौ तक वहां बैठे लोंगो कों देते हैँ और महीने में एक बार ऊपर के अधिकारी कों 5 से 10 हजार देते हैँ हालांकि उन्होंने ऊपर वाले अधिकारी का नाम तो नहीं बताया पर वो अधिकारी पचपेड़ी का हैँ ऐसा जरूर बताया।

मस्तूरी के पचपेड़ी क्षेत्र में रेत का अवैध कार्य कोई नया नहीं हैँ यहाँ पहले भी मनवा मचहा भिलौनी कोनी सरसेनी गोबरी सोन और हिर्री से रेत माफिया रेत की चोरी करते रहें हैँ हालांकि की अभी रेत चोरी की ख़बर मचहा सरसेनी और भिलौनी से हीं सामने आ रही हैँ देखना होगा यहाँ कब तक कलेक्टर बिलासपुर के सख्त आदेश कों अमल में लाया जाता हैँ और कब यहाँ रेत माफियाओ पर शिक़जा कसा जाता हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button