छत्तीसगढ़

CG -आसमान से आई आफत : आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की हुई मौत, 7 मवेशियों की भी गयी जान, इलाके में पसरा मातम….

सरगुजा/कोरिया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में वज्रपात और ओलों के साथ बारिश हुई। सरगुजा में भी तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली गिरी जिससे एक बच्ची की मौत गई गयी। जबकि कोरिया में वज्रपात से 7 मवेशियों की जान चली गयी।

घटना कोरिया के लुंड्रा थाना क्षेत्र के चलगली बकनाकला का है। शुक्रवार को 13 साल की सनमतिया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। बच्ची अपनी सहेलियों के साथ मवेशी चराने के लिए गांव के पास लगे जंगल की तरफ गई हुई थी। इसी बीच अचानक मौसम बदलने लगा।

तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बच्ची पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी। इसी बीच पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में बच्ची आ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्ची की सहेलिओं को भी झटके लगे लेकिन वह सुरक्षित है।

दुसरी तरफ कोरिया जिले में भी बारिश और वज्रपात हुआ। बारिश के बाद बचने के लिए मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी वज्रपात हुआ और 7 मवेशियों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button