छत्तीसगढ़

CG बर्खास्त ब्रेकिंग : 11 शिक्षकों समेत 27 कर्मचारी-अधिकारी हुए बर्खास्त, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में फजी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे 27 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारी श्रवण बाधित का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी में पदस्थ हो गये थे। इनके खिलाफ शिकातय मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये थे। जांच में प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद सभी 27 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

11 बर्खास्त शिक्षक

मनीषा कश्यप (व्याख्याता), टेक सिंह राठौर (व्याख्याता), रवीन्द्र कुमार गुप्ता (व्याख्याता), पवन सिंह राजपूत (व्याख्याता), विकास कुमार सोनी (व्याख्याता), अक्षय सिंह राजपूत (व्याख्याता), गोपाल सिंह राजपूत (व्याख्याता), योगेन्द्र सिंह राजपूत (व्याख्याता), मनीष राजपूत (शिक्षक), नरहरी सिंह राठौर (सहायक शिक्षक), राकेश सिंह राजपूत (शिक्षक) और श्रम विभाग से नरेन्द्र सिंह राजपूत (सहायक ग्रेड 2) है।

कृषि विभाग में 12 अधिकारी सस्पेंड

कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रभा भास्कर, अमित राज राठौर, धर्मराज पोर्ते, भीष्मराव भोसले (प्रयोगशाला सहायक), नितेश कुमार गुप्ता, विजेन्द्र नार्गव, टेकचंद रात्रे, निलेश कुमार राठौर, सुरेन्द्र कुमार कश्यप, गुलाब सिंह राजपूत, बृजेश सिंह राजपूत हैं।

अन्य विभागों में चार 4 कर्मचारी बर्खास्त

जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक ग्रेड-2 सत्यप्रकाश राठौर, उद्यान विभाग की ग्रामीण उद्यान अधिकारी पूजा पहारे, सतीश नवरंग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास विस्तार अधिकारी राजीव कुमार तिवारी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button