छत्तीसगढ़

CG – जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र होगी : कलेक्टर बस्तर

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र होगी : कलेक्टर बस्तर

जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर बस्तर से भेंट कर जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक करने की मांग रखी। जिसे तत्काल कलेक्टर महोदय ने स्वीकार करते हुए शीघ्र बैठक करने पर अपनी सहमति दी है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव ने कलेक्टर से भेंट के दौरान अवगत कराया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व परामर्शदात्री समिति के बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई थी। उसके बाद से अब तक बैठक नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर जिले में लगभग 30 से अधिक कर्मचारी संगठन कार्यरत है सभी को बैठक में आमंत्रित करते हुए विभागीय कर्मचारी समस्याओं का निराकरण की दिशा में अच्छा पहल होगा।

कलेक्टर बस्तर से भेंट के दौरान जिला सहसंयोजक देवराज खूंटे ,उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, संजय चौहान, आर पी मिश्रा, मोतीलाल वर्मा, जी एल यादव ,अनिल गुप्ता, गणेश्वर नायक, उमेश मेश्राम, धर्मराज चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button