छत्तीसगढ़

CG – बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में एक के बाद एक आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए बीमार……

बलरामपुर। बारिश का मौसम आते ही जंगलों में निकलने वाली खुखड़ी यानी जंगली मशरूम लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां शंकरगढ़ में जंगली फुटू खाने से दो मासूम बच्चों समेत सात लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना पहचान वाले जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है।

मिली जानकारी के मुताबिक। मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के जगीमा पटना गांव का है, जहां परिवार के लोगों ने जंगल से लाकर खुखड़ी फुटू की सब्जी बनाई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद दो बच्चों समेत सात लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, घबराहट और अन्य लक्षण दिखाई देने पर परिजन तत्काल शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button