छत्तीसगढ़

CG – डॉक्टर की भर्ती : छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, सैलरी 2.25 लाख रुपए, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी और दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रदेश में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में 175 डॉक्टरों की संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग वॉक इन इंटरव्यू लेगा। डॉक्टरों को 1 से 2.25 लाख रुपए वेतन दिया जाएगा। ये वेतन असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसरों के लिए है। नए कॉलेज दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा व कुनकुरी जशपुर में खोले जाएंगे। कॉलेज खुल सकें इसलिए नेशनल मेडिकल कमीशन को पहले ही प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।

6 मई से आवेदन शुरू

खाली पदों के लिए 6 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। डॉक्टर 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद नेहरू मेडिकल कॉलेज में 15 व 16 मई को इंटरव्यू होगा। सभी कॉलेजों के लिए रायपुर में इंटरव्यू रखना डॉक्टरों को परेशान कर सकता है। दरअसल नए प्रस्तावित कॉलेज रायपुर से काफी दूर हैं। जिला मुख्यालयों में इंटरव्यू किया जाता तो ज्यादा डॉॅक्टरों के आने की संभावना रहती।

जानकारों के अनुसार वर्तमान वेतन के अनुसार ज्यादा डॉक्टर ज्वाइन कर पाएंगे, इसमें संदेह है। फिर भी चिकित्सा विभाग कॉलेजों को मान्यता दिलाने के लिए फैकल्टी की भर्ती का प्रयास कर रहा है। देखने वाली बात होगी कि कितने डॉक्टर ज्वाइन करते हैं। नए कॉलेजों के लिए मेडिको सोशल वर्कर के 10-10 पद हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड 3 के पद शामिल किया गया है। इनकी भी संविदा भर्ती की जाएगी।

एमबीबीएस की 50-50 सीटें होंगी, स्थानीय छात्रों को लाभ
प्रस्तावित नए कॉलेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटें होंगी। इन कॉलेजों को अगर मान्यता मिल जाती है तो एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ जाएंगी। एक नया निजी कॉलेज में मान्यता के लिए कतार में है। इस कॉलेज ने 150 सीटों के लिए आवेदन किया है। जो भी इस साल एमबीबीएस की सीटें बढ़ने की पूरी संभावना है। पिछले साल एमबीबीएस की 2330 सीटों में एडमिशन हुआ था। सभी सीटें निर्धारित तिथि में भर गई थी। हालांकि बाद में मान्यता के कारण निजी कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सीटों को मैनेजमेंट कोटे में कन्वर्ट करना पड़ा था।

इतने पदों पर भर्ती

पद संख्या

प्रोफेसर 35
एसोसिएट प्रोफेसर 40
असिस्टेंट प्रोफेसर 50
सीनियर रेसीडेंट 25
जूनियर रेसीडेंट 25

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button