मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – डबल मर्डर से फिर दहला इलाका : घर में घुसकर धारदार हथियार से पति पत्नी को उतारा मौत के घाट, खून से लथ पथ मिली लाश, मचा हड़कंप…..

On: October 23, 2025 12:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। धारदार हथियार से पति पत्नी की मार कर हत्या कर दी गयी है। घर से दोनों की लाश खून से लथपथ मिली है।

यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। यहाँ पति पत्नी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रीमा राम (52 साल) और उसकी पत्नी उर्मिला (50 साल) के रूप में हुई है। दोनो की लाश खून से सनी हालत में घर से मिली है।

जानकारी के मुताबिक़, रीमा राम खेती किसानी का काम करता था। रीमा राम और उर्मिला की कोई संतान नहीं थी। दोनों अकेले रहते थे। पास ही रीमा राम के भाईयों का घर है। रात को दोनों घर की परछी में जमीन पर सोये थे। आज गुरुवार को गाँव का ही व्यक्ति रीमा राम को किसी काम से बुलाने गया था। लेकिन उसके घर के दरवाजे का सांकल बाहर से बंद था।

जब उसने आसपास के लोगों से पूछा तो उन कुछ पता नहीं था। जिसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे को खोलकर अंदर देखा तो रीमा राम और उर्मिला की लाश पड़ी हुई थी। उनकी लाश खून से लथपथ थी। हर तरफ खून फैला हुआ था।

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों की सोते समय धारदार हथियार से मारकर ह्त्या की गयी है।

दोनों की हत्या किस वजह से की गयी है अभी पता नहीं चला पाया है। बताया जा रहा है उनका गाँव में किसी से विवाद भी नहीं था। परिजनों और पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर देश में पहला शहर बना, जहां पार्थिवी सोसायटी में शुरू हुई वर्चुअल नेट मीटरिंग…

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…