छत्तीसगढ़

CG – भीषण गर्मी में बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा जोंधरा क्षेत्र का दर्जनों गाँव कब होगा समाधान पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिलें के अंतिम छोर और शिवनाथ नदी के किनारे बसे जोंधरा क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में बिजली की अघोषित कटौती और ऊपर से जोंधरा कें कई गाँवों में लो वोल्टेज की समस्या ग्रामीण इलाकों में आम है, इससे बोर वेल से पानी पिने वाले भी खासे परेशान होते हैं लों वोल्टेज की वजह से बोर मशीन भी नहीं चल पाती।

बतातें चलें कि क्षेत्र में लम्बे लम्बे फीडर और सब स्टेशन से गाँवों की लम्बी दुरी भी इसका एक कारण हैँ इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड, पुरानी लाइनों और अपर्याप्त सबस्टेशन के कारण लो वोल्टेज होता है। मालूम हो की गर्मी के मौसम में लोड इसलिए भी बढ जाते हैँ क्यों की बिजली से चलने वालें उपकरण जैसे एसी कूलर पंखा फ्रीज आदी की चलन बढ जाती हैँ जिससे बिजली की डिमांड भी बढ़ती हैँ और इसके साथ प्रॉब्लम भी सब स्टेशन में बढ़ने लगती हैँ।

बताते चलें की जोंधरा क्षेत्र कें दर्जनों गाँव सालों से बिजली और सड़क की समस्या से जूझ रहा हैँ और इसके लिए समय समय पर विरोध प्रदर्शन भी देखने मिला हैँ पर बिजली की समस्या लगातार बनी हुई हैँ जिससे लोग त्राहिमाम कर रहें हैँ और इस भीषण गर्मी में उमस से दों चार हो रहें हैँ देखना होगा कब तक निचले इलाके में बिजली की समस्या दूर होती हैँ।

Related Articles

Back to top button