CG – पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश के प्रयास से कोनारगढ़ मल्हार मार्ग लीलागर नदी तक बजट में किया गया शामिल क्षेत्र वासियों व जनपद सदस्य नें कहीं ये बात जानें पढ़े पूरी ख़बर
पामगढ़//कोनारगढ़ मुलमुला क्षेत्र के लोगों की बहुत ही प्रतिक्षित मांग कोनारगढ से मल्हार मार्ग को शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़ के प्रयास से मुख्यमंत्री के द्वारा बजट में शामिल किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। आपको बता दे की मुलमुला से कोनार होते हुए लीलागर नदी तक सड़क निर्माण कार्य पुल सहित लंबाई 5 किलोमीटर को बजट में शामिल किया गया है मालूम हो की धार्मिक नगरी मल्हार और लीलागर नदी के उस पार बसें गाँव कोनार वासियों व अन्य गाँव वालों को अब मल्हार मस्तूरी आने के लिए लम्बी दुरी तय नहीं करनी पड़ेगी बल्कि मात्र 5 से 10 मिनट में यात्रा हो जाएगी इस पुल और रोड के निर्माण के बाद दर्जनों गाँव वालों को इसका लाभ मिलेगा,जैसे ही विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी नें बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की गाँव व क्षेत्र में जमकर ख़ुशी मनाई गई क्यों की यह मांग लम्बे समय से की जा रहीं थी जो अब पूरी होने को हैं मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का सभी क्षेत्र वासियों नें आभार ब्यक्त किया हैं जिन्होंने इस प्रतिक्षित मांग अपने बजट में शामिल किया साथ ही पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश को व राज्य सरकार को पुष्पलता सन्नी यादव जनपद सदस्य ने क्षेत्र वासियों के तरफ से विधायक को बहुत-बहुत धन्यवाद सादर आभार व्यक्त किया हैं जिनकी मेहनत से यह कार्य सफल हो पाया और प्रतिक्षित मांग को बजट में शामिल करवाया है।




