छत्तीसगढ़

CG – जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड उपचुनाव के दौरान आज आम आदमी पार्टी के बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं पार्टी के समर्पित साथियों ने वार्डवासियों के बीच पहुंचकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया…

Vote for रुबीना कुरैशी आम आदमी पार्टी

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड उपचुनाव के दौरान आज आम आदमी पार्टी के बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं पार्टी के समर्पित साथियों ने वार्डवासियों के बीच पहुंचकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और जनता से बदलाव की राजनीति को समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में युवाओं, महिलाओं एवं वार्ड के जागरूक नागरिकों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। वार्ड की जनता अब पुराने वादों और झूठे आश्वासनों से परेशान होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पानी, सड़क और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति चाहती है।
आम आदमी पार्टी का संकल्प है कि इंदिरा वार्ड में जनता की आवाज़ को मजबूती मिले और भ्रष्टाचार मुक्त विकास हो। वार्डवासियों का प्यार, आशीर्वाद और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर युवा साथी, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#AamAadmiParty #Jagdalpur #इंदिरावर्ड
#SameerKhan #Bastar #WardElection #AAP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button