छत्तीसगढ़

CG – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम किया गया जारी ऐसे करें चेक जानें पढ़े पूरी ख़बर

रायपुर//CGSOS 10th-12th Result 2026 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का मुख्य परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने घोषित कर दिया है। 12वीं ओपन परीक्षा में 34961 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई थी, जिसमें 24823 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसबार 12वीं का परीक्षाफल 71% रहा। वहीं 10वीं में 31813 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई थी, जिसमें 18578 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, इसबार 10 का परीक्षाफल 58.39 % रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.अब रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें.
मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे. वहीं जो छात्र परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं बोर्ड की ओर से उन्हें पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button