छत्तीसगढ़

CG-शिक्षा जगत शर्मसार : स्कूल के अंदर आपत्तिजनक हालत में दिखे शिक्षिक-शिक्षिका, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, ग्रामीणों में भारी नाराजगी…..

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने आए शिक्षक-शिक्षिका आपत्तिजनक हालत में दिखे। घटना के दौरान किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब ग्रामीणों और छात्रों के परिजनों में भारी नाराजगी देखि गई है। नाराज लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषी को तत्काल सस्पेंड किया जाएँ। फिलहाल मामले में जाँच कार्रवाई जारी है। जिला शिक्षा विभाग ने कहा है कि जाँच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। नवागढ़ विकासखंड के एक स्कूल में शिक्षिका-शिक्षक पदस्थ है। दोनों शिक्षक स्कूल के अंदर आपत्तिजनक हालत में थे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो को लेकर जमकर नाराजगी दिखाई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जैसे शिक्षा के मंदिर में इस तरह की करतूत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा करना शिक्षा जगत को शर्मनाक बात है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग को ऐसे मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की नाराजगी और शिकायत के बाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में अगर किसी की कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो मामले में कड़ी कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा की जाएगी। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button