छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के सरसेनी में बुजुर्ग महिला को किंग कोबरा ने काटा मस्तूरी से सिम्स रेफर पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//क्षेत्र के ग्राम सरसेनी में आज तड़के सुबह एक बुजुर्ग महिला को नाग के गुस्से का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार जानकी गोंड पति मनहरण गोंड उम्र 60 वर्ष निवासी सरसेनी बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर की सीढ़ियों में बैठी थी। नीचे कुछ सामान उठाने के लिए उन्होंने अपना दायां हाथ नीचे किया, तभी नीचे बैठे सफेद नाग (किंग कोबरा) ने उनके दाएं हाथ की बीच की उंगली पर दो से तीन बार काट लिया।

महिला ने तुरंत घर वालों को इसकी जानकारी दी। प्रथम दृष्टया सभी को किसी कीड़ा काटने का संदेह था, लेकिन जब सभी ने लंबे और खतरनाक सांप को देखा तो हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें आनन-फानन में मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

उप सरपंच सरसेनी राधेश्याम ने बताया कि सांप के काटने से उंगली से खून भी बह रहा था। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी मिली, सभी एकत्र हो गए और स्नेक रेस्क्यू टीम को कॉल कर बुलाया गया। तब तक सांप वहीं सीढ़ियों के अंदर घुस गया था।

बतातें चलें कि इन्ही के घर में मंगलवार कों छट्ठी कार्यक्रम भी था जिसके वजह से घर में मेहमान भी बड़ी मात्रा में ठहरे हुए थे औऱ भीड़ भाड़ था ज़ब सभी मेहमान सुबह उठ कर बातें कर रहें थे आंगन में बैठ कर तभी ये दुर्घटना हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button