CG Election 2025 : छत्तीसगढ़ में चाय वाला बना सर्वाधिक वोट शेयर से महापौर, चाय की गुमटी से महापौर की कुर्सी तक..जानिये कैसा रहा सफर…..

रायगढ़। आखिरकर चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान महापौर बन ही गये। रायगढ़ से मेयर पद के बीजेपी प्रत्याशी जीवर्द्धन चौहान आज 61 परसेंट वोट शेयर के साथ बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। आलम यह रहा कि 92300 कुल वोट में से कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 21900 वोट मिल पाए। याने 23 परसेंट का वोट शेयर।
जाहिर है, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रायगढ़ महापौर के लिए चाय बेचने वाले जीवर्द्धन चौहान को टिकिट दिया था। हालांकि, जब जीवर्द्धन का नाम फायनल हुआ था, तो लोग चौंके थे कि वे बिना संसाधनों के चुनाव कैसे लड़ पाएंगे।
असल में, सियासी पार्टियां टिकिट देने से पहले आमतौर पर यह भी देखती है सामने वाली की आर्थिक हैसियत कैसी है। ऐसे में, चाय वाले की आर्थिक स्थिति समझी जा सकती थी। इसके बाद भी रायगढ़ से विधायक और सरकार के वित्त, आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने जीताने की जिम्मेदारी लेते हुए जीवर्द्धन को चुनाव मैदान में उतारा। और वे भारी मतों से जीत भी गए।
जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी थी। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।
जीवर्धन सिंह चौहान ने 56311 वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्घन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं।
बीजेपी ने यहां से जीवर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी।
जीत के बाद खुद ओपी चौधरी उनके साथ खुशियां बांटते दिखे। जीवर्धन चौहान ने भी जीत के लिए ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए भाजपा के सभी लोगों ने खूब मेहनत की है। उनकी जीत पूरी पार्टी की जीत है।