छत्तीसगढ़

CG- जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खेत में बिछाए गए करंट ने एक युवक की जान ले ली। फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत में करंट लगाया गया था। इसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत हुई है। मृतक की पहचान जुगेश्वर पिता शंकर पावले (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेमहला और लवजी गांव के बीच स्थित झिलमिली जंगल में खेत की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए करंट बिछाया गया है, जिसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर जान चली गई।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसके कारण शव को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button