छत्तीसगढ़

CG – कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर ने संयुक्त संचालक शिक्षा से की सौजन्य भेंट…

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर ने संयुक्त संचालक शिक्षा से की सौजन्य भेंट।

संभाग में शिक्षकों व कर्मचारियों के संलग्नीकरण समाप्ति पर की गई चर्चा

जगदलपुर। 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर संभाग का प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग श्री राकेश पांडेय से सौजन्य भेंट कर शिक्षा विभाग में शिक्षकों के संलग्नीकरण समाप्ति के आदेश का स्वागत करते हुए संयुक्त संचालक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

फेडरेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त संचालक महोदय से कहा कि जिस तरह से आपके आदेश अनुसार शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्ति का आदेश जारी किया गया है, इसी प्रकार स्कूलों के लिपिक तथा भृत्य भी कई कार्यालय में संलग्न है। जिससे स्कूलों का कार्य प्रभावित होता है। इस संलग्नीकरण को भी समाप्त किया जाना चाहिए।

संयुक्त संचालक महोदय ने बताया कि संलग्नीकरण समाप्ति आदेश शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारियों पर लागू होगा। ऐसे समस्त कर्मचारी व शिक्षकों को अपने मूल संस्था में जाना अनिवार्य होगा। नहीं जाने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य तथा संबंधित कर्मचारियों पर किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से कहा कि यदि आपको कही भी संलग्नीकरण दिखता है तो तत्काल इसकी लिखित सूचना मुझे दीजिए।मै कार्यवाही करूंगा।

संयुक्त संचालक शिक्षा पांडे ने अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए आगे कहा कि सभी कर्मचारी शिक्षकों को शासन के नियमानुसार कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

सौजन्य भेंट करने प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक बस्तर आर डी तिवारी, सहसंयोजक अजय श्रीवास्तव, कांकेर जिला संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, छबिलाल डडसेना आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button