छत्तीसगढ़

CG-रोजगार सहायक की मौत : कार-बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, रोजगार सहायक की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर……

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोजगार सहायक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुम्हाररास के पास हुआ, जहां कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में भूसारास के रोजगार सहायक रमेश मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार अन्य रोजगार सहायक वीरेंद्र सेठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button