छत्तीसगढ़
CG एग्जाम ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ जारी, इस तारीख से होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, देखें टाइम टेबल……

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए यह परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक ली जाएगी।
बता दें कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्थान ग्रहण करने का समय सुबह 8:30 बजे, उत्तरपुस्तिका वितरण का समय सुबह 8:35 बजे, प्रश्न पत्र वितरण का समय 8:40 बजे और उत्तर लेखन कार्य का समय 8:45 से 11:45 बजे तक रखा गया है।
देखें टाइम टेबल….




