छत्तीसगढ़

CG – नहीं रहा मस्तूरी क्षेत्र का फेमस इलेक्ट्रिशियन शुभम राठौर पिता की पहले हीं उठ चूका था सिर से हाथ सड़क दुर्घटना नें गरीब परिवार कों किया अनाथ जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

भदौरा//मस्तूरी क्षेत्र में किसी कों बिजली कनेक्शन की समस्या या इससे सम्बंधित अन्य समस्या होती थी तो आसपास क्षेत्र के ग्रामीण सबसे पहले सुभम कों हीं कॉल करते थे और इसके द्वारा तुरंत रिस्पांस भी दिया जाता है पर उसको भी नहीं पता रहा होगा ज़ब वो बुधवार रात लाइट की समस्या सुलझाने निकला होगा तो ये उसका आखरी काम होगा और वो अब घर वापस नहीं आएगा।

बताया जाता है की शुभम राठौर के पिता का नाम रमेश राठौर था और वो भी मस्तूरी बिजली ऑफिस में एज ऑपरेटर लम्बे समय तक काम करता रहा और शुभम भी अपने पिता से हीं बिजली का काम सीखा था कुछ साल पहले शुभम के पिता रमेश राठौर का देहांत हों गया था जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी शुभम के कंधे पर आ गई थी और इसी काम और अपने हुनर के बदौलत शुभम अपने घर का खर्चा चलाया करता था पर अब वो नहीं रहा और पूरा परिवार टूट चूका है चूकि घर में अब कोई कमाने वाला नहीं रहा तो परिवार का पालन पोषण कौन करेगा ये भी एक बड़ी समस्या हों गई है पूरा परिवार का रों रों कर बुरा हाल है।

बतातें चलें की शुभम जब बुधवार 27 मई की रात घर से निकला तो किसी के यहाँ बिजली रिपेरिंग करने गया था और काम खतम कर कें जब वापस लौट रहा था तब भदौरा और किरारी कों जोड़ने वाली NH 49 में दुर्घटना का शिकार हों गया और उसकी मौक़े पर हीं मौत हों गई यह घटना रात कों 10 से 11 बजे की बताई जा रही है मस्तूरी पुलिस नें मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है और कार चालक के खिलाफ बी एन एस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button