छत्तीसगढ़

CG पिता-पुत्र की मौत : पहले हुई बेटे की मौत, सदमे में पिता की भी गई जान, एक साथ उठी दोनों की अर्थी, इलाके में शोक का माहौल……

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से दुखद खबर सामने आई है, जहां बेटे की मौत के सदमें में पिता की भी मौत हो गई। शनिवार सुबह जब घर से पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं।

दरअसल, चौखड़ियापारा में रहने वाले मांगीलाल शर्मा (80) के बेटे चंद्रप्रकाश शर्मा (45) का देर रात अचानक निधन हो गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता मांगीलाल गहरे सदमे में चले गए और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही रात में पिता-पुत्र के इस तरह चले जाने से पूरे आजाद चौक व्यापारिक इलाके में सन्नाटा पसर गया।

उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण इस दुखद खबर को सुनते ही चौखड़ियापारा स्थित उनके निवास पर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय मुक्तिधाम में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग पिता मांगीलाल शर्मा को उनके सुपुत्र राजा शर्मा ने मुखाग्नि दी, वहीं पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा को उनके छोटे भाई अनुज शर्मा ने मुखाग्नि देकर विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button