छत्तीसगढ़

CG – पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या : बोला – रूम पार्टनर लड़की संग भागा इसमें मेरी क्या गलती, पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने युवक पर आरोप लगाया था कि उसने अपने रूम पार्टनर को लड़की के साथ भागने में मदद की है। युवक ने आरोप को निराधार बताते हुए पुलिस पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में कहा है कि उसे घर वालों से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही गालियों और प्रताड़ना से वह काफी परेशान था। इसके बाद युवक ने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button