CG – महिला डॉक्टर गिरफ्तार : सर्पदंश से मौत दिखाकर मुआवजा दिलाने के लिए किया बड़ा फर्जीवाड़ा, अब खाएंगी जेल की हवा……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्नेह बाइट से मौत दिखाकर मुआवजा दिलाने के फर्जीवाड़े का दायर बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में एक फर्जी केस बनाने वाली बिलासपुर की महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉ. प्रियंका सोनी पूर्व में सिम्स में पदस्थ रह चुकी हैं। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले इस मामले में एक वकील समेत तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में मौत के वास्तविक कारण को छिपाकर सर्पदंश से मौत दर्शाई गई थी, जिससे पूरे मामले ने गंभीर आपराधिक साजिश का रूप ले लिया है।
जांच में खुली फर्जी रिपोर्ट की परतें
सिविल लाइन थाना के मृतक तालापारा निवासी पवन यादव के मामले में डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ मामला दर्ज है। उक्त मामले में उसके द्वारा ही फर्जी सर्पदंश से मृत्यु होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई गई थी, जबकि मृतक की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। उक्त प्रकरण में मृतक की पत्नी शिवकुमार यादव, उसकी बहन गवाह दानमी यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है।



