CG – महिला डॉक्टर को अज्ञात वाहन ने रौंदा : इलाज के दौरान हुई मौत, शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में थीं पदस्थ, ऐसे हुई हादसे की शिकार,…..

राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में पदस्थ एक महिला चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला चिकित्सक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने घर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था जहां उनकी मौत हो गई।
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक दीपमाला सिंह ठाकुर (33 वर्ष) पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर निवासी राजनांदगांव अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी, तभी मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद लगभग आधे घंटे में राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल में मौत हो गई। वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ थीं।