CG Flight Service : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ के इस जिले से सीधे दिल्ली के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट, मात्र इतना होगा किराया, जाने डिटेल…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद रहेंगे और वे उद्घाटन के बाद पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह विमान सेवा एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें 72 सीटों वाला एटीआर विमान इस्तेमाल होगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। दिल्ली तक का किराया लगभग 6 से 7 हजार रुपये रखा गया है और टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। पहली उड़ान 30 मार्च को दोपहर 12 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर करीब 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
जानें विमान की कनेक्टिविटी
फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली रूट पर सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान होगी, जबकि बुधवार को दिल्ली से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए दिल्ली सेवा रहेगी। वहीं, कोलकाता रूट पर गुरुवार को कोलकाता से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए कोलकाता उड़ान होगी, जबकि शनिवार को कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में सीधे कोलकाता सेवा उपलब्ध रहेगी। इस नई विमान सेवा से सरगुजा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।



